OTHERS

जिला स्थापना दिवस पर 12 लोगों ने किया रक्तदान

रेडक्रॉस सोसायटी और सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

न्यूज विजन। बक्सर
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी और सदर अस्पताल की ओर से सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिले के कुल बारह लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में महती भूमिका ब्लड बक्सर का रहा।

 

शिविर का उद्घाटन रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉक्टर श्रवण तिवारी और सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर डॉ तिवारी ने रक्तदान के बारे में लोगों के बीच घर कर चुकी भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने युवाओं को अपने जिला बक्सर के महत्व के बारे में भी बताया और उन्हें प्रेरित किया कि रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं होती है । यह मात्र एक भ्रांति है। रक्तदान महादान के रूप में माना जाता है। आपके द्वारा दिया गया खून किसी जरूरतमंद लोगों का जीवन बचा सकता है।

 

आप सभी रक्त वीरों की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम होगी। उन्होंने दूसरे को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की बात कही। रक्तदान शिविर के समापन पर सभी रक्त वीरों को डॉ श्रवण तिवारी और सीएस ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button