जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए 32 सौ छात्र -छात्राएं
12 अक्टूबर तक किला मैदान, एमपी हाई स्कूल और कला भवन में चलेगा खेलकूद प्रतियोगिता



न्यूज विजन। बक्सर
खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन, बक्सर की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता, 2025 का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। प्रतियोगिता 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक होगा। उक्त प्रतियोगिता एमपी उच्च विद्यालय बक्सर, किला मैदान बक्सर इंडोर हॉल, कला भवन बक्सर में करायी जा रही है। इस प्रतियोगिता में अभी तक कुल 130 विद्यालयों से लगभग 3200 प्रतिभागी शामिल हुए हैं।












प्रतियोगिता का उद्घाटन एम०पी० उच्च विद्यालय बक्सर मेंडीडीसी आकाश कुमार चौधरी एवं अपर समाहर्ता बक्सर, अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया । खिलाडियों के उत्साहवर्धन के लिए उप विकास आयुक्त ने सभी खिलाड़ी को शुभकामना देते हुए जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 बक्सर की उद्घोषणा की। मौके पर विनीत कुमार, प्रभारी, उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा-सह-जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बक्सर ने सभी सम्मानित अतिथियों को मोमेन्टो, शॉल एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया। इस मौके पर अजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, गौरव सिंह वरीय उप समाहर्ता बक्सर, आलोक नारायण वत्स वरीय उप समाहर्ता बक्सर एवं अरविंद सिंह, प्रधानाध्यापक एम०पी० उच्च विद्यालय, बक्सर उपस्थित थे। मंच का संचालन श्री अशोक कुमार एवं श्री अभिराम द्वारा किया गया।
मार्च पास्ट में कैम्ब्रिज विद्यालय के बैंड पार्टी ने शिरकत किया। मार्च पास्ट की जिम्मेदारी सत्येन्द्र कुमार, संजय कुमार एवं अश्वनी कुमार राय द्वारा पूरा किया। देर शाम तक सभी आयोजनों स्थलों पर प्रतियोगिता जारी है एवं परिणाम निम्नवत है। बास्केटबॉल अंडर 14 बालक कैंब्रिज स्कूल बक्सर विजेता एवं फाउंडेशन स्कूल बक्सर उपविजेता हुई।
अंडर 17 बालक में फाउंडेशन स्कूल बक्सर विजेता एवं कैंब्रिज स्कूल बक्सर उपविजेता हुई।
एथेलेटिक्स में अंडर 19 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रोहित कुमार यादव, +2 राजापुर उच्च विद्यालय अर्जुनपुर प्रथम, शिवम कुमार कामेश्वर सिंह +2 उच्च विद्यालय डुमरांव द्वितीय एवं शिव शंकर कुमार उच्च विद्यालय रणवीरपुर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग 100 मीटर में आशमीन खातून मध्य विद्यालय, महदह प्रथम, रागिनी पटेल +2 उच्च विद्यालय, सोनवर्षा द्वितीय एवं प्रियांशु कुमारी एमपी उच्च विद्यालय, बक्सर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में नैंसी केशरी, हेरिटेज स्कूल प्रथम, श्रेया कुमारी बक्सर एम. पी. उच्च विद्यालय बक्सर द्वितीय एवं तनिषा खातून उच्च मध्य विद्यालय जगदीशपुर तृतीय विजेता रही। अंडर 14 बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में दिव्या कुमारी फाउंडेशन स्कूल, बक्सर प्रथम, रागिनी कुमारी जवाहर मध्य विद्यालय, बक्सर द्वितीय एवं सलोनी कुमारी कैंब्रिज स्कूल, डुमरांव तृतीय रही। अंडर 17 बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में श्रेया कुमारी एम. पी. उच्च विद्यालय, बक्सर प्रथम, प्रियंका कुमारी उच्च विद्यालय, कुकुढ़ा द्वितीय एवं प्रिया कुमारी उच्च विद्यालय,ँ सिकरौल लख तृतीय रही।
U14 बालिका वर्ग 400 मीटर में दिव्या कुमारी फाउंडेशन स्कूल बक्सर प्रथम, अनीशा कुमारी जवाहर मध्य विद्यालय बक्सर द्वितीय एवं नीतू कुमारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय चुन्नी तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में तनिषा कुमारी उच्च विद्यालय, सिकरौल लख प्रथम, पंछी कुमारी एमपी उच्च विद्यालय, बक्सर द्वितीय एवं प्रियंका कुमारी उच्च विद्यालय, कुकुढ़ा तृतीय स्थान पर रही।

