फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की हुयी बैठक, एक फरवरी से पीडीएस दुकानदारों का हड़ताल




न्यूज़ विज़न। बक्सर
शुक्रवार को नगर के रामरेखा घाट रोड स्थित डांक बंगला में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष डॉक्टर मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसका संचालन डुमरांव के अनुमंडल अध्यक्ष हरेंद्र पासवान ने किया।








कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव देवन रजक के आह्वान पर 20 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे अंबिका यादव के समर्थन में पूरे बिहार के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार 1 फरवरी 2025 से हड़ताल पर जाएंगे जिसको लेकर जिला कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया जाए। साथ ही डॉक्टर यादव ने कहा कि बिहार की सरकार जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की लंबित मांग सरकारी नौकरी या तीस हजार रुपये मानदेय के साथ उम्र सीमा को समाप्त करने के साथ अनुकंपा बरकरार रखने को लेकर कई बार मुख्यमंत्री, प्रधान सचिव खादय आपूर्ति विभाग को देने के बावजूद भी मांग पत्र पर विचार नहीं किया गया। बाध्य होकर अम्बिका यादव के नेतृत्व में हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया।।



इस बैठक में मुख्य रूप से हृदयानंद मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, व्यास मुनि सिंह, दीपक कुमार, शिवनारायण यादव, ललन यादव, सुभाष राम, श्रीनिवास यादव, संदीप कुमार, केदार राम, राम आशीष कुशवाहा, अनुज कुमार गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, शिवाजी राज, वीरेंद्र यादव, अजय कुमार रजक, रमन कुमार, अनिल कुमार, गीता देवी, कृष्णकांत, श्री भगवान राम, बैजनाथ यादव, पूर्णिमा ओझा, प्रशांत कुमार, रीता कुमारी, शिव कुमार राम, कुंदन कुमार, दिलीप रजक, गुलाब रजक, राम भजन सिंह, दिनेश कुमार, देव पूजन सिंह, कृष्णकांत सिंह, फागु सिंह, राजदेव राम, गुदन रजक, विभूति नारायण, दिनेश कुशवाहा, अनिल कुमार सिंह, रामायण राम, उमेंद्र पासवान, सिद्धनाथ प्रसाद, हृदय नारायण सिंह, श्री भगवान राम, कुमकुम यादव, चंद्रकेश सिंह ,गोविंद ठाकुर, रिंकेश पाल, देव पूजन यादव, चंद देव सिंह के साथ सैकड़ो के संख्या में लोग उपस्थित रहे।
वीडियो देखें :

