जिप सदस्यों ने डीडीसी का किया पुतला दहन
योजनाओं पर कुंडली जमा बैठने का जिप सदस्यों ने डीडीसी पर लगाया आरोप




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बुधवार को जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त डॉ.महेन्द्र पाल की मनमानी रवैया से नाराज जिला परिषद सदस्यों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। और जिप सदस्यों ने जिला परिषद कार्यालय के समक्ष डीडीसी का पुतला दहन कर उनके प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। और जमकर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी किए और विकास कार्यों को बाधित रखने का आरोप लगाते हुए उन्हें तानाशाह की संज्ञा दिए।








जीप सदस्यों का कहना था कि उनकी मनमानी व तानाशाही के कारण विकास कार्य अवरुद्ध है। जिससे आम जनता के बीच हमलोगों की काफी किरकिरी हो रही है। सदस्यों ने डीडीसी पर भ्रष्टाचार आरोप लगाया लिहाजा वे उनकी बातों को नजरअंदाज कर योजनाओं पर कुंडली दबाए बैठे हैं। जाहिर है कि इससे पहले भी जिप सदस्यों द्वारा डीडीसी कार्यालय का घेराव किया गया था और आंदोलन की धमकी दी गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में बातचीत होने के बाद मामला सलट गया था। पुतला दहन के दौरान राजीव कुमार यादव, अरमान मलिक, अशोक राम व धर्मेन्द्र ठाकुर आदि सदस्यों के अलावा जिला पार्षद प्रतिनिधि रिंकू यादव, सुनील कुमार सिंह, मनोज कुशवाहा, विजेन्द्र पाल, पुना साह, रामशंकर कुशवाहा तथा राजद व बसपा के भी नेता मौजूद रहे।

