RELIGION

छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

रामरेखा घाट, नाथ बाबा घाट, सती घाट और गोला घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

न्यूज विजन। बक्सर
लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ पर्व पर रामरेखा घाट, नाथ बाबा घाट, सती घाट समेत अन्य गंगा घाटों पर व्रतियों ने गंगा स्नान कर नदी में खड़ा होकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर अभय वरदान मांगा। मंगलवार को शाम तीन बजे से ही घरों से गंगा घाट जाने के लिए दउरा निकलने लगा। शहर का हर रास्ता कांच ही बास के बहंगिया, दउरा घाटे पहुंचाव, हाथ जोड़ करिला विनितिया, सुनी ल अरजी हमार ऐ छठी मईया जैसे पारंपिक गीतों से गूंज उठा।

 

शाम तीन बजे से ही घरों से गंगा घाट जाने के लिए दउरा निकलने लगा। शाम चार बजे तक गंगा घाटों पर मानों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा हो। प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर की अराधना की और अर्घ्य अर्पित की। वैसे सबसे अधिक भीड़ शहर के रामरेखा घाट, सती घाट और नाथ बाबा घाट पर दिखी। इन गंगा घाटों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। मन्नत के अनुसार व्रती व उनके परिजन गाजे-बाजे के साथ भी गंगा घाट पहुंचे। वहीं कई व्रती भूपरी करते हुए गंगा घाटों पर पहुंचे। व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर मंगल कामना की। पूरा माहौल भक्तिमय दिखा।

 

रामरेखा घाट, नाथ बाबा घाट, सती घाट समेत अन्य चयनित घाटों पर सुरक्षा का व्यापक प्रबंध प्रशासन की ओर से किया गया था। व्रती या उनके परिजन गहरे पानी में नहीं जाएं इसके लिए नगर परिषद की ओर से बैरिकेडिंग कराई गई थी। नगर परिषद की ओर से साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करते हुए घाट पर लाइट का प्रबंध किया गया था। वहीं घाट पर महिला एवं पुरूष पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी।

यातायात प्रभावित न हो और व्रतियों व उनके परिजनों को गंगा घाट तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं इसके लिए घाट के पहुंचपथ पर बड़े वाहन के अलावा ई रिक्शा और टेंपो के परिचालन पर रोक लगाया गया गया था। वीर कुंवर सिंह चौक से रामरेखा घाट जाने वाले रास्ते में पुलिस अधिकारी व महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button