चौसा में आयोजित जन संवाद के दौरान सरकार के विभिन्न योजनाओ की दी गयी जानकारी, लाभुकों को दिया गया चेक




न्यूज़ विज़न। बक्सर
गुरुवार को चौसा प्रखंड परिसर में प्रशासन चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे रेल दुर्घटना के कारण डीएम अंशुल कुमार की जगह डीडीसी डा महेंद्र पाल पहुंचे। जहा सर्वप्रथम रेल दुर्घटना में जान गवाने वाले लोगो के पार्टी शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।








कार्यक्रम की शुरुवात अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्रा ने उपस्थित लोगों को सरकार की चल रही योजनाओं से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि सरकार जन्म से पहले व मृत्यु के बाद तक लाभुकों के लिए योजनाएं संचालित करती है। जन्म लेने से पहले मातृत्व लाभ, मातृ वंदन योजना, शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, मनरेगा, उधमी रोजगार योजना अनेको पेंशन योजना व अंत मे कबीर अंत्येष्टि योजना से लाभुकों को लाभ देती है। वही डीडीसी ने कहा चौसा जिले में एक कृषि प्रधान क्षेत्र है। उन्होंने किसानों से कहा कि अब रसायन खाद के प्रयोग को छोड़ दे। लोगो से अपील की जैविक खेती पर जोर दिया जाय। जिससे शुद्ध पैदावार तो होंगे ही इससे स्वाथ्य भी बेहतर होगा।
जिला लोक शिकायत पदाधिकारी किशोरी चौधरी ने लोक शिकायत से आवेदन करने की जानकारी व निवारण की विस्तृत जानकारी दी। मुखिया संघ की अध्यक्ष हेमा देवी ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम एक अच्छी पहल है। जिससे जनता से अधिकारियों का सीधे संपर्क होना है। नगर पंचायत चौसा की चेयरमैन किरण देवी ने नगर क्षेत्र के वार्ड 10 में जमे पानी की निकासी की समस्या व स्टेशन मार्ग की जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की वही सभी वार्ड पार्षदों साक्षरता भवन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। जबकि, प्रमुख सुनीता राय ने जनसंवाद कार्यक्रम को जनता के हित में बताया।
इस मौके पर विभिन्न विभाग के 25 स्टाल लगाए गए थे। जहा आम जन अपनी समस्या के निराकरण हेतु शिकायती आवेदन दिए जाते रहे। अंत धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ अशोक कुमार ने की। वही अंत मे पहुंचे सदर विधायक संजय तिवारी ने योजनाओं से लाभवनित लाभुकों के बीच आवास, राशन कार्ड, गोल्डन कार्ड व चेक वितरण किया गया। जिसमे 24 लाभुकों व जीविका के उत्थान के लिए चेक दिया गया। मौके पर डीएसपी धीरज कुमार, सीओ बृजबिहारी कुमार के अलावे विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।




