चौसा महादेवा घाट पर गंगा में डूबने से किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम
सोमवारी पर गंगा स्नान कर पूजा के लिए जल लेने गया था पवन




न्यूज विजन। बक्सर
जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत चौसा महादेवा घाट पर गंगा में नहाने गए एक 14 वर्षीय किशोर की गहरे पानी मे जाने से डूब गया। जहा दो घण्टे तक काफी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने किशोर को पानी से निकाला, आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस ने उक्त किशोर के शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया।
स्थानीय लोगो से जानकारी के अनुसार सावन महीने के चौथे सोमवारी पर न्यायीपुर गांव निवासी गांधी राम का 14 वर्षीय पुत्र अमन राम अपने किशोर दोस्त के साथ चौसा महादेवा घाट स्थित गंगा नदी में स्नान कर जल लेने गया था। नहाने के क्रम में गहरे पानी मे चला जाने से वह डूब गया। इस घटना पर पवन का दोस्त हो हल्ला मचाया। हालांकि, अगल-बगल और लोग व महिलाएं भी स्नान कर रही थी। लेकिन, तैरने न आने से वे कुछ नही कर पाई। बच्चे की आवाज पर बहुत सारे ग्रामीण जुट खोजबीन करने लगे। इस घटना की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। पूरे चौसा नगर पंचायत में कोहराम मच गया। देखते-देखते सैकड़ों की भीड़ लग गई। इस भीड़ में अमन के स्वजन भी पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंचे पूर्व जिप सदस्य मनोज यादव, उप चेयरमैन प्रतिनिधि विकास कुमार द्वारा सीओ बृजबिहारी कुमार, बीडीओ अशोक कुमार थाना प्रभारी राहुल कुमार को सूचना दी। जिसके पश्चात स्थानीय गोताखोर को बुलाया गया व खोजबीन शुरू की गई। दो घण्टे अथक प्रयास के बाद स्थानीय गोताखोर आकाश कुमार ने किशोर को पानी से निकाला और सदर अस्पताल ले जाया गया। मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया गया। जहा पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा शव को स्वजनों को सौंप दिया गया। वही परिजनों में उक्त किशोर के डूबने की सूचना के बाद से ही कोहराम मच गया था।










