चौसा के सेवानिवृत शिक्षक राम प्रसाद सिंह के निधन पर शोकसभा का हुआ आयोजन




न्यूज़ विज़न। बक्सर
रविवार को चौसा नगर पंचायत के स्थित स्थानीय बाजार सेवा मंडल मे आदर्श उच्च विद्यालय चौसा के सेवानिवृत शिक्षक राम प्रसाद सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद डॉक्टर मनोज कुमार यादव ने की।








शोक सभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर यादव ने कहा कि आरपी सिंह मास्टर साहब लोकप्रिय गरीब छात्रों के मददगार एवं हर समाज के छात्रों के प्रति स्नेह रखने वाले थे। चौसा नगर के करीब 60% छात्रों से ऊपर उनके यहां पठन-पाठन का कार्य करते थे। खास तौर पर स्वर्गीय राम प्रसाद सिंह गणित विषय के विशेषज्ञ थे इनके मृत्यु से छात्र हित मे भारी नुकसान पहुंचा है। इनके निधन से नगर पंचायत ही नहीं बल्कि अन्य पंचायत के छात्र नौजवान मर्माहित है। शोक सभा में कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष रामाशीष कुशवाहा, मनोज चौरसिया, सुनील कुमार यादव, शैलेश कुशवाहा, वार्ड पार्षद चंदन चौधरी, आनंद रावत, भरत पांडे, वसीम अकरम, सलामुद्दीन, राजकुमार, देशराज केसरी, धनजी केसरी, रामकृपाल मिश्र, इंजीनियर नितेश कुमार उपाध्याय, अजय केसरी, जयप्रकाश दिनकर, रमेश चौरसिया, धनजी तिवारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।




