चैती छठ के मद्देनजर नप ईओ ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण, साफ सफाई का दिए निर्देश




न्यूज़ विज़न। बक्सर
शनिवार को कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार नप सभापति प्रतिनिधि नियामतुल्ला फरीदी व सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों के साथ आस्था का महापर्व चैती छठ व सतुआन मेला के पूर्व शहर के गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सर्वप्रथम रामरेखा घाट के निरीक्षण के क्रम में घाटों की सफाई पर चर्चा किया गया जिस पर सफाई एजेंसी के कर्मी को सभी गंगा घाटों पर निकले जंगली घासों को काटने तथा घाटों, पहुंच पथों एवं मरीन ड्राइव की सफाई चैती छठ के पूर्व पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।







रामरेखा घाट का निरीक्षण के पश्चात छठ पूजा हेतु रामरेखा घाट, नाथ बाबा घाट एवं सत्ती घाट को चिन्हित करते हुए नगर वासियो को छठ पर्व पर पूजा अर्चना करने के लिए चिन्हित घाटों पर ही पूजा करने हेतु संदेश दिया गया। छठ घाटों पर व्रतियों, दार्शनिकों के सुविधा और सुरक्षा हेतु निकाय स्तर से कराए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा की गई। भ्रमण में सशक्त स्थाई समिति के सदस्य इंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबन सिंह के अलावा सिटी मैनेजर मृत्युंजय कुमार, यशवंत सिंह, नरसिंह चौबे, नवीन कुमार पाण्डेय एवं अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।


