CRIME

चार बच्चो की मां तीन बच्चों के पिता संग हुई फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ही गांव के है रहनेवाले,डेढ़ वर्षों से दोनो के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग

न्यूज विजन। बक्सर
जिले के मुरार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिसमे चार बच्चों की मां तीन बच्चों के पिता के साथ फरार हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों को उतर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला का पड़ोसी से करीब डेढ़ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का पति गांव में ही रहकर रोजगार करता है। ज्यादा समय बाजारों में रहने का फायदा उठाकर पड़ोस के युवक से उसकी जान पहचान के बाद नजदीकियां बढ़ गई। दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। वही मौका पाकर दो दिन पूर्व ही दोनों घर से फरार हो गए। वहीं महिला के पति ने खोजने का पुरा प्रयास किया। खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना की पुष्टि करते हुए मुरार थानाध्यक्ष रविकांत ने बताया कि दोनों को बरामद कर लिया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button