CRIME

चक्की में जमीनी विवाद में लाठी, डंडा, भाला के बाद गरजी बंदूकें, आधा दर्जन हुए घायल 

25 वर्षों से दोनों पक्षों में चल रहा है विवाद

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के चक्की ओपी क्षेत्र अंतर्गत चुन्नी गॉव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट एवं गोलीबारी हुई। दोनों पक्षों से लगभग 20-25 राउंड फायरिंग हुई जिसमे लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल है। घटना के दौरान गॉव में भगदड़ मच गयी।घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर छापेमारी कर एक घर से तीन असलहे, कारतूस व खोखा बरामद हुए है। इसके बाद पुलिस इस मामले में बेहद सख्त कार्रवाई के मूड में है। घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच पड़ताल में जुट गए है।

 

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार चुन्नी डेरा के सत्येन्द्र सिंह व सुगन सिंह के परिवार के बीच 25 वर्षों से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान कई बार दोनों पक्ष आमने सामने हुए थे। मामला शनिवारीय जनता दरबार भी पहुंचा था। लेकिन विवाद कम नहीं हुआ। और हाई कोर्ट में वर्तमान समय में केस भी चल रहा है। लेकिन सोमवार को एक पक्ष के लोग उस भूखंड की जुताई करने पहुंच गए। इस दौरान दूसरा पक्ष वहां जाकर विरोध करने लगा। इसी बात पर पहले लाठी-डंडे तथा बाद में फायरिंग शुरू हो गई। वही मारपीट की घटना में एक पक्ष के घायलों में सत्यनारायण सिंह, कमलेश सिंह, अर्जुन सिंह व मुकेश सिंह को चक्की पीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है, सभी को गोली लगी है। किसी के पैर में तो किसी के जांघ में गोली लगने की बात सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने कही है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। घायल मुकेश कुमार ने कहा कि उन लोगों ने पहले पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस समय से नहीं पहुंची। वही, दूसरे पक्ष के तीन लोग भी जख्मी हुए है। जिनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।

 

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया था। घटना के बाद गांव में तनाव कायम है। लेकिन, पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रित है। पुलिस मामले की जांच के साथ गोलीबारी की घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। घटना के सम्बन्ध में डीएसपी  अफाक अख्तर अंसारी ने कहा की चक्की चुन्नी डेरा में मारपीट व फायरिंग की जानकारी मिलते ही वहां पहुंच मामले की जांच की गई। यह घटना जमीन विवाद से जुड़ा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button