POLITICS

ग्राम कचहरी में लोगों को सबसे सस्ता व सरल ससमय न्याय मिलता है बावजूद सरकार कर रही है अनेदेखी : अमोद कुमार निराला 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

रविवार को जिला पंच सरपंच संघ के तत्वाधान में बिहार प्रदेश द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों से होते हुए न्याय यात्रा बक्सर पहुंचा। न्याय यात्रा में पंच सरपंच संघ के अध्यक्ष अमोद कुमार निराला का भव्य स्वागत किया गया जिसके पश्चात् पैदल मार्च करते हुए आंबेडकर चौक पहुंच डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये। जिसके पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष नगर भवन कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

 

न्याय यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने 11 सूत्री मांगो को लेकर भरा हुंकार 

नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बक्सर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ने किया जबकि मंच संचालन नदांव सरपंच मनोज कुमार दुबे ने किया। न्याय यात्रा को संबोधित करते कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने 11 सूत्री मांगों को लेकर हुंकार भरा और नहीं माने जाने पर सामुहिक रूप से इस्तिफा राज्यपाल को देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य और केंद्र सरकार ग्राम कचहरी को सशक्त बनाये, क्योंकि ग्राम कचहरी में लोगों को सबसे सस्ता व सरल ससमय न्याय मिलता है। लेकिन ग्राम कचहरी फिलहार सरकार का अनेदेखी का शिकार हैं। ग्राम कचहरी को न तो कोई सुविधा दी गयी है और न ही पंच सरपंचों को समय पर मानदेय दिया जाता है। जब तक पंच व सरपंच के मांगों को पूरा नहीं किया जायेगा तब तक संघ द्वारा राज्यव्यापी आंदोलन जारी रहेगा।

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि

न्यायकर्ता को ही नहीं मिल रहा है न्याय : अखिलेश चौबे 

वही बक्सर प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश चौबे ने कहा कि राज्य में न्यायकर्ता को ही न्याय नहीं मिल रहा है। जिसके कारण उन्हें बाध्य होकर सड़क पर उतरना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कहा कि गांधीजी का सपना ग्राम स्वराज को धरातल पर उतारने के बजाय उसे और कमजोर किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मनोज दुबे ने कहा की पंच सरपंच का लंबित वेतन सरकार अविलंब करें एवं सामानजनक वेतन वृद्धि करें। अन्यथा केन्द्र व राज्य सरकार को करारा जवाब दिया जायेगा।

कार्यक्रम में चौसा प्रखंड अध्यक्ष शारदा देवी, नवानगर प्रखंड अध्यक्ष राम आशीष यादव, इटाढ़ी  प्रखंड अध्यक्ष अशोक शाह, सिमरी प्रखंड अध्यक्ष नीरज पांडे, चौंगाई रंजन पाठक, चक्की विजय बहादुर सिंह, राजपुर फूटचंद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, संत ओझा, संजय सिंह, बृजराज सिंह, वीर बहादुर सिंह, संजय कुमार यादव, चिंता नंदराम, मुन्ना माली, हरे राम उपाध्याय, न्याय मित्र जितेंद्र सिंह, एवं जिला के सभी सरपंच, उप सरपंच, न्यायमित्र व ग्राम कचहरी सचिव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button