OTHERS
ग्राम कचहरी के सदस्यों ने सदर के नव पदस्थापित बीडीओ को किया सम्मानित




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बक्सर प्रखंड के नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरण पांडेय को बक्सर जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष सह प्रदेश संयोजक संतोष मिश्रा व सदर प्रखंड अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश चौबे एवं अन्य ग्राम कचहरी के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही ग्राम कचहरी से सम्बंधित कई अहम मुद्दों पर चर्चा किया गया। साथ ही बीडीओ साधुशरण पांडेय द्वारा भी ग्राम कचहरी से संबंधित हर समस्या पर सदस्यों का साथ देने का भरोसा दिया। मौके पर नदांव सरपंच मनोज दुबे, खुटहा सरपंच विरेस सिंह, चुरामनपुर सरपंच रामानंद तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।









