गायत्री शक्तिपीठ में सामूहिक संकल्प एवं कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय नवरात्र अनुष्ठान का शुभारंभ




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर के जेल रोड स्थित गायत्री नगर में सामूहिक संकल्प एवं कलश स्थापना के साथ गायत्री शक्तिपीठ में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। नवरात्रि के प्रथम दिन सैकड़ों परिजनों ने गायत्री शक्तिपीठ पर पूजा अर्चना किया। सुबह 7:00 बजे परिजनों द्वारा 24000 गायत्री मंत्र जाप का संकल्प लिया गया।











गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी रामानंद तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष परिजनों द्वारा लघु अनुष्ठान गायत्री शक्तिपीठ पर संपन्न किया जाता है। महर्षि विश्वामित्र जो गायत्री महामंत्र के मंत्र दृष्टा ऋषि हैं उन्हीं के सानिध्य में यह अनुष्ठान संपन्न होता है श्री तिवारी ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ में प्रतिदिन प्रातः 4:30 बजे से प्रार्थना, ध्यान, जप एवं यज्ञ होता है। रात्रि 8:30 बजे रात्रि प्रार्थना एवं शांति पाठ के साथ शक्तिपीठ का पट बंद हो जाता है। उन्होंने बताया 11 अक्टूबर को सैकड़ों परिजन हजारों मंत्र के आहुतियां से अनुष्ठान की पूर्णाहुति करेंगे देव कन्याओं के पूजन एवं भोजन के साथ 9 दिवसीय अनुष्ठान का समापन होगा।

