गहमा गहमी और शोर शराबे के बीच रेडक्रॉस का चुनाव हुआ सम्पन्न सुरेश अग्रवाल बने अध्यक्ष, सौरभ तिवारी उपाध्यक्ष
श्रवण तिवारी को दोबारा बनाया गया सचिव, कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दीपक अग्रवाल को




न्यूज़ विज़न। बक्सर
काफी गहमा गहमी और शोर शराबे के साथ रेडक्रास का चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात सुरेश अग्रवाल बने अध्यक्ष जबकि सौरभ तिवारी उपाध्यक्ष वही कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दीपक अग्रवाल वही श्रवण तिवारी को दोबारा सचिव बनाया गया।











ज्ञात हो की बुधवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत बक्सर रेडक्रॉस का चुनाव की प्रक्रिया आरम्भ की गयी। जिसको लेकर पूर्व से पत्र जारी किया गया था की वगैर सदस्यता प्रमाण पत्र के प्रवेश नहीं दिया जायेगा। बावजूद आजीवन सदस्य रहे वगैर प्रमाण पत्र के पहुंचे अनेको लोगो को निराश होना पड़ा। इस तरह मतदाता सूची में नाम होने के बावजूद भी वंचित रह गए। वही कुछ लोग के पास सदस्यता प्रमाण पत्र होने के बाद भी मतदाता सूची से नाम गायब था। जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। बावजूद अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा चुनाव संपन्न कराया गया। प्रबंध कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न होने के बाद पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा कर दी गई। रेड क्रॉस की नई टीम में अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल बने हैं जबकि सौरभ तिवारी उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल कोषाध्यक्ष एवं डॉ श्रवण कुमार तिवारी एक बार फिर से सचिव बनाए गए हैं। उधर राज्य कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने के लिए दिनेश जायसवाल का नाम प्रस्तावित किया गया है। हालांकि इस दौरान एक पक्ष डॉ आशुतोष सिंह द्वारा चुनाव निष्पक्ष नहीं कराने का आरोप एसडीएम पर लगाया गया है। हालंकि एसडीओ ने स्पष्ट कर दिया की चुनाव में लिखित आदेश और निर्देश होते है वही मान्य होते है।
चुनाव में शामिल रहे आशुतोष सिंह द्वारा आरोप लगाया गया की निर्वाचन पदाधिकारी सदर एसडीओ ने रेड क्रॉस के संविधान के अनुरूप जो एक परिपाटी रही है जो उसका संविधान बोलता है उसके अनुरूप चुनाव नहीं कराया है। इसलिए की एक तो दो साल में वोटर लिस्ट प्रकाशित किया गया। उसके बाद मैक्सिम जो जेनविन वोटर है उनको बाहर ही रोक दिया गया। उन्होंने कहा की सर्टिफिकेट चुनाव की कैटेरिया नहीं है। मतदाता सूची के अनुसार ही चुनाव होने चाहिए। लेकिन अधिकतर डुप्लीकेट सर्टिफिकेट पर चुनाव कराया गया। एक को हमने पकड़ा है जो ओरिजिनल सर्टिफिकेट से काफी भिन्न है। उन्होंने कहा की डीएम साहब से बात किया गया तो उन्होंने कहा की सर्टिफिकेट के बाद वोटर लिस्ट सूची में आधार या पेन से मिलान कर उनको भी मतदान का अधिकार देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
वहीं इस संबंध में जब बक्सर एसडीओ से बात किया गया तो उन्होंने कहा की चुनाव की वीडियोग्राफी कराई गई है। जो भी चाहे एक आवेदन दे और वीडियो को काफी उनको दी जाएगी। डुप्लीकेट सर्टिफिकेट है तो उसका कोई साक्ष्य दे। उन्होंने कहा की जो भी आरोप लगा रहे है वो अच्छे से पढ़ा नहीं है। उन्होंने कहा की 5 जनवरी को ही जिला पदाधिकारी जो प्रेसिडेंट होते है रेड क्रॉस सोसाइटी के उनका बड़ा ही विस्तृत आदेश निकला हुआ है। जिसमे यह स्पष्ट है की उन्ही लोगो को मत डालने की अनुमति होगी जिनके पास मूल में रेड क्रॉस का सदस्यता प्रमाण पत्र होगा। चुनाव जैसी चीज में जो लिखित आदेश और निर्देश होते है वही मान्य होते है।

