CRIME

गर्भवती महिला के साथ मारपीट के बाद दुष्कर्म

पैतृक सम्पति विवाद में दिया गया घटना को अंजाम, एफआईआर दर्ज कर महिला थाना पुलिस कर रही है घटना की जांच 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पैतृक संपत्ति काे लेकर चल रहे विवाद में एक विवाहित महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया गया। जख्मी महिला के बयान पर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसके बाद महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बगेन गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की महिला अपने मायके में पिता के साथ रहती थी। उसके पिता कबाड़ का कार्य करते है। पिछले दिनों कबाड़ की दुकान वाली जमीन काे लेकर आरोपी जय प्रकाश शर्मा और ओम प्रकाश शर्मा ने उसके साथ मारपीट किया। मारपीट की घटना की सूचना उसने बगेन गोला पुलिस काे दी। बगेन गोला पुलिस ने महिला काे आवेदन देने की बात कहा। महिला पढ़ी-लिखी नहीं होने के कारण शाम काे करीब आठ बजे अकेले ही थाना से घर लौट रही थी। उसी दौरान दाेनाें आरोपियों ने अपने सहयोगी अरुण पासवान के साथ मिलकर महिला के साथ दोबारा मारपीट किया और अरुण पासवान ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। जबकि महिला पहले से गर्भवती है। महिला द्वारा हो हल्ला करने पर आरोपी भाग निकले। आसपास के लाेगाें ने उसे बचाया। महिला दुबारा बगेन गोला थाना पर पहुंच अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। घटना के बाद भी बगेन गोला थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं करते हुए महिला काे पहले इलाज कराने की बात कह लौटा दी। महिला किसी स्वयं अस्पताल पहुंच अपना इलाज कराया। जिसके बाद घटना काे लेकर पीड़िता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button