खेल-कूद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है: धीरज पांडेय
चुरामनपुर स्थित ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को 6ठवां वार्षिक खेलकूद समारोह का हुआ भव्य आगाज


न्यूज विजन। बक्सर
चुरामनपुर स्थित ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को 6ठवां वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य आगाज हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चे काफी उत्साहित दिखे।कार्यक्रम का उद्घाटन मोंटेसरी वर्ग के बच्चों द्वारा आकर्षक फ्लैग मार्च के साथ हुआ तथा विद्यालय प्रबंधक धीरज पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की औपचारिक शुरुआत की।
मौके पर विद्यालय के प्रबंधक धीरज पांडेय ने कहा कि खेल-कूद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया तथा स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के पहले दिन मोंटेसरी वर्ग के बच्चों के बीच अल्फाबेट गेम, स्वीट रेस और मैथ्स रेस का आयोजन किया गया। वहीं कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों के बीच मैथ्स रेस, दौड़ प्रतियोगिता तथा टग ऑफ वॉर आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
वहीं सिनियर वर्ग में बालक और बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। चार लीग मुकाबलों के बाद गंगा हाउस की बालिकाओं ने खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं बालक वर्ग में लीग मुकाबलों के बाद लिली हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
इस अवसर पर कामिनी, अर्चना, जागृति, अंजु, पवन, अंजली, निशि, संजना, उमेश, भूपेंद्र, मुस्कान, सिंधु, राम कुमार दुबे, सुष्मिता, रजनीश, राहुल, राहुल जायसवाल, सनोज, काजोल, अंकित सहित सैकड़ों अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम क





