CRIME

खेत गए किसान की रहस्यमय ढंग से मौत, पूर्व में अजित पर चली थी गोली 

हत्या या दुर्घटना बना रहस्य, पूर्व में किया था पड़ोस की लड़की से प्रेम विवाह 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के बधार में मछली को चारा डालने खेत पर गए 32 वर्षीय किसान अजीत कुमार की रहस्यमय तरीके मौत हो गयी। जो गांव में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। अजित कुमार पूर्व में प्रेम विवाह किया था जो काफी विवादित था इस मामले में उसके ऊपर गोली चलाई गई थी।

 

 

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार अजित कुमार अपने बधार में मूंग की खेती किया है। वहीं तालाब में मछली पालन भी किया है जिसे चारा डालने सुबह लगभग सात बजे घर से निकले थे। चार घंटे बाद जब वह घर खाना खाने के लिए नहीं पहुंचा तो इसके परिजन खोजबीन में लग गए। दोपहर 12 बजे जब खेत पर पहुंचे तो उसका शव नदी किनारे खेत के पास पड़ा हुआ था। इस बात की खबर गांव में आग की तरह फैलते ही सैकड़ो की तादाद में ग्रामीणों की भींड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों में कोहराम मच गया है।

पड़ोस की लड़की से किया था प्रेम विवाह, शादी के कुछ दिन बाद युवती ने जहर खाकर कर ली थी आत्म हत्या

ग्रामीणों ने बताया की जगदीश सिंह के पुत्र अजीत कुमार पर चार वर्ष पूर्व भी जानलेवा हमला हुआ था। उस दौरान यह अपने ही पड़ोस के रहने वाली लड़की से प्रेम विवाह किया था। लेकिन कुछ ही दिन बाद लड़की ने जहर खाकर आत्म हत्या कर लिया था। जिस मामले में इस पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी और जेल भी गया था। जेल बाहर आने पर गुस्साए लोगों ने इस पर हमला किया था। उस समय इसके बांह में गोली लगी थी। जिस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में इस केश पर इन दिनों सुनवाई हो रही थी। तब तक यह घटना घटित होने से एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि केस में गवाही चल रहा था। उन लोगों द्वारा विगत कई दिनों से धमकी दिया जा रहा था।  परिजनों ने इस मामले में दो लोगों का नाम भी बताया है।

खेत के पास धारा प्रवाहित तार था, जिसकी चपेट में आने से हुयी होगी मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा स्पष्ट

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने मामले की जांच करने के बाद बताया कि शव देखने के बाद स्पष्ट कोई पता नहीं चल रहा है। इसके शरीर पर किसी प्रकार का कोई जख्म का निशान नहीं है। इसके कान से खून बह रहा था। इसके हाथ में काला धब्बा जैसा है। ऐसा लोगों में चर्चा है की धारा प्रवाहित तार की चपेट में भी आया होगा। इसके खेत के बगल से ही झटका पतला तार लगाया गया है। इसी के बगल में इसका शव पड़ा था। मामला जो भी हो फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मौत का खुलासा होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button