Uncategorized

कार्यशाला में संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर हुई चर्चा

बीजेपी कार्यालय में प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला आयोजित किया गया

न्यूज विजन। बक्सर

भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान आयोजन किया गया है। इसी निमित्त शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में शाहाबाद के चारों जिलों आरा, बक्सर, कैमूर और रोहतास का प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की‌। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

 

 

प्रशिक्षण सत्र लेने वालों में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानियां, शाहाबाद के क्षेत्रीय प्रभारी अशोक भट्ट और भाजपा के उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी संपूर्ण सिद्धार्थ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मौके पर संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका, जिम्मेवारी तय किया गया की नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपनों को साकार करने में भाजपा कार्यकर्ताओं की क्या भूमिका हो। ताकि 2047 तक भारत को पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाया जा सके। आगामी 7 मार्च से 14 अप्रैल तक चारों जिले के सभी मंडलों में यह प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान आयोजित किया जाएगा, जिसमें बुथ अध्यक्ष से लेकर मंडल के सम्मानित एवं अपेक्षित लोग उपस्थित रहेंगे।

 

 

 

प्रशिक्षण वर्ग सत्र का उद्घाटन सत्र प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलशानीयां ने किया। प्रशिक्षण विषय पर पीटीटी सत्र शाहाबाद के क्षेत्रीय प्रभारी अशोक भट्ट ने लिया तथा समापन सत्र भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी शंभू सिद्धार्थ ने लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उषा विद्यार्थी, विधायक, रोहतास के जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, ओमप्रकाश पांडेय, दुर्गा राज, संतोष रंजन, अजय यादव, पूनम रविदास, विकास कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, हिमांशु चतुर्वेदी, नवीन निश्चल चतुर्वेदी, उमाशंकर राय आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button