OTHERS

कार्यपालक पदाधिकारी से क्षुब्ध उप मुख्य पार्षद समेत अन्य पार्षदों ने चौसा नप बोर्ड की बैठक का किया बहिष्कार 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर

नगर पंचायत चौसा में गुरुवार को आयोजित बोर्ड कि बैठक में उपमुख्य पार्षद व उनके साथ नौ वार्ड पार्षदों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर दिया। सभी जनप्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार का वजह बताते हुए कहा आज नगर पंचायत चौसा में टैक्स वसूली एवं सफाई एजेंसी का पैसा बढ़ाने के लिए बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी पर हम लोग का मांग था की पहले चौसा में लाइट की व्यवस्था की जाए और हरेक वार्ड में कम से कम नली गली और पानी निकासी की कार्य किया जाए।

हमलोगों की मांग को कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नकार दिया गया। पार्षदों ने कहा की कभी भी किसी बैठक का प्रोसिडिंग कॉपी हम लोगों को नहीं दिया जाता। हम सभी जनप्रतिनिधि के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। इसलिए 9 वार्ड पार्षद एवं उपमुख्य पार्षद बोर्ड का बैठक का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। जब तक एक तिहाई बहुमत नहीं होगा 12 सदस्य नहीं होगे कोई योजना पास नहीं किया जा सकता है। मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी का मनमानी नही चलेगा। बहिष्कार के दौरान उप चेयरमैन सरिता देवी, वार्ड पार्षद पुष्पा देवी, वार्ड पार्षद नयनतारा देवी, वार्ड पार्षद रंजू कुमारी, वार्ड पार्षद शैल देवी, वार्ड पार्षद शीला देवी, वार्ड पार्षद पार्वती देवी, वार्ड पार्षद चंदन चौधरी समेत अन्य लोग मौजुद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button