ओपेन जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा बंदी हुआ फरार




न्यूज़ विज़न। बक्सर
गुरुवार को केंद्रीय कारा परिसर स्थित मुक्त कारागार का बंदी गायब हो गया है। जिसकी जानकारी मिलने के साथ ही जेल प्रशासन के द्वारा काफी खोजबीन किया गया। खाेजबीन में बंदी के नहीं मिलने पर सहायक जेल अधीक्षक विजय कुमार सिंह द्वारा नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस बंदी के खोजबीन में जुट गई है।








घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सहरसा जिला के सलखुआ थाना क्षेत्र के गाैरीडीह गांव के उमेश यादव पिता बमभाेली यादव मुक्त कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। मुक्त कारागार से गुरुवार काे बंदी नई बाजार जाने की बात कह जेल से बाहर निकला था। करीब छह बजे तक बंदी वापस लाैट कर नहीं आया। बंदी के वापस नहीं लाैटने पर जेल प्रशासन के द्वारा काफी खाेजबीन की गई। बंदी के नहीं मिलने पर मुक्त कारागार सहायक अधीक्षक विजय कुमार सिंह के द्वारा नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस गायब बंदी की तलाश में जुट गई है। नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मुक्त कारागार से गायब बंदी की तलाश की जा रही है। जल्द ही खोज कर कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।




