माँ दुर्गा पूजा समिति गजाधर गंज का रजत जयंती वर्ष “श्याम उत्सव वाटिका” में धूमधाम से मनाया गया
नवरात्रि डांडिया उत्सव में महिलाओं और बच्चों की रही विशेष भागीदारी



न्यूज़ विज़न। बक्सर
शहर के अम्बेडकर चौक स्थित जय मां दुर्गा पूजा समिति, गजाधर गंज ने अपने रजत जयंती वर्ष (25वां साल) पर शनिवार की रात “श्याम उत्सव वाटिका” का भव्य आयोजन किया। इस मौके पर नवरात्रि डांडिया उत्सव का भी रंगारंग कार्यक्रम हुआ, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।








कार्यक्रम का शुभारम्भ परंपरागत रीति-रिवाज के साथ हुआ। समिति की वरिष्ठ महिलाओं – प्रेमा मानसिंहका, कमला कुमारी, मंजू देवी, गीता देवी, किरण देवी और चंदा पांडेय – ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर आयोजन का उद्घाटन किया। देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर नवरात्रि के गीतों, डांडिया की थाप और भक्ति के रंगों ने समां बांध दिया। इस दौरान रागिनी कुमारी, मधु मानसिंहका और मोना मानसिंहका ने विशेष भूमिका निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।




महिलाओं की उत्साही भागीदारी
कार्यक्रम में पूजा समिति की महिलाओं ने परिवार सहित सम्मिलित होकर खूब आनंद लिया। इनमें प्रमुख रूप से जया अग्रवाल, दीपा राज, दुर्गावती देवी, रानी ठाकुर, रंजना मानसिंहका, उर्मिला सिंह, अनु मानसिंहका, अलका मानसिंहका, सुधा मानसिंहका, पूजा जायसवाल, शैबाला जायसवाल, डिंपल उपाध्याय, लता देवी, अंजली गुप्ता, नीलम देवी, अनीता देवी, सोनाली जायसवाल, संगीता मानसिंहका, करुणा मानसिंहका, अंकिता सिन्हा, रेखा केशरी, नूतन केसरी, आकृति गोयल, सुनीता केजरीवाल, मनीषा, अमृता, शालिनी देवी, सरिता देवी, मीनू मानसिंहका, नेहा मानसिंहका, श्वेता मानसिंहका समेत बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय मौजूदगी रही।
बच्चों ने भी बढ़ाया उत्साह
महिलाओं के साथ-साथ बच्चे भी पूरे जोश और उमंग के साथ डांडिया और गरबा में शामिल हुए। मंच पर उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर स्नैक्स और जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। समिति के सभी सदस्यों ने परिवार सहित भाग लेकर उत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण, भक्ति गीत, डांडिया और सांस्कृतिक गतिविधियों का संगम देखने को मिला। रजत जयंती का यह आयोजन न केवल नवरात्रि की महिमा को उजागर करने वाला रहा, बल्कि समाज में पारिवारिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी देता नजर आया।

