RELIGION

एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम से गूंजा पूरा शहर 

रामनवमी पर शहर के विभिन्न स्थानों से निकाली गयी प्रभु श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम जैसे अन्य नारों के उदघोष के साथ रामनवमी के मौके पर राम भक्तों ने शहर में रामलला की भव्य शोभा यात्रा निकाली। इस अवसर पर युवाओंसमेत बुजुर्गो और में भी गजब का जोश दिखा। सभी प्रभु श्री राम के नारे लगाते बैंड बाजे की धुन पर घंटों नाचते गाते रहे। इस यात्रा के दौरान पुरुषों ने जहां विशेष परिधान भगवा साफाकुर्ता-पजामा में मर्यादा पुरुषोत्तम का उदघोष किया।

 

रामनवमी की शोभा यात्रा नगर के शिक्षक कॉलोनी, आई टी आई मैदान, हनुमान मंदिर समिति गोलंबर, नेहरू नगर सम्मत अन्य जगहों से भगवान श्रीराम की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा दोपहर बाद बजे से श्री हनुमान मंदिर प्रांगण गोलंबर से विधि विधान से पूजा अर्चना कर ढोल-नगाड़ों के साथ शुरू की गई। रामनवमी जुलुस शहर के विभिन्न मंदिरों से निकलकर नगर भ्रमण कर पुनः मंदिर परिसर पहुंच समाप्त हुआ। वही रामरेखा घाट व्यवसायिक संघ द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो रामरेखा घाट से निकलकर पीपी रोडमुनीब चौक अस्पताल रोडमेन रोड होते हुए पुनः रामरेखा घाट पहुंच समाप्त हुआ। वही ठठेरी बाजारबंगाली टोलासराय फटकतड़का नालागोलंबर समेत अन्य जगहों से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर जय श्री राम के नारे से गूंजता रहा।

 

आकर्षण का केन्द्र रहे विभिन्न झांकियां

शोभायात्रा में शामिल भगवान राम जानकीमां कालीबजरंगबलीराधा कृष्णमहावीर हनुमान आदि की झांकियां भी लोगों का मन मोह रही थी। नगर के विभिन्न मोहल्लों से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालु ध्वज के साथ शोभायात्रा में शामिल थे। शोभायात्रा में शामिल लोगो के लिए विभिन्न मोहल्ले की समितियों द्वारा जगह-जगह राम भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था कर रखी थी।

सुरक्षा के साथ व्यवस्था में सक्रीय रहा प्रशासन व पुलिस 

रामनवमी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण सफल बनाने के लिए सदर बीडीओ साधुशरण पांडेय, सीओ प्रशांत शांडिल्य, नगर थाना पुलिस थानाध्यक्ष मनोज कुमार, औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में शहर के सभी चौक चौराहों पर पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी तैनात रहे। लोगों को सुरक्षा का वातावरण देने के साथ हर तरह से शोभायात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने अपने स्तर पर व्यापक ट्रैफिक सुरक्षा किए हुए थे। लगातार यात्रा के मार्ग को खाली करवाने में रहे। उनके द्वारा यात्रा के दौरान मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी वहीं यात्रा को देखते हुए बाजार एवं अन्य प्रतिष्ठानों को बंद रखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button