एक साल के अंदर 1299 लोगों ने कर ली 2.63 करोड़ की बिजली चोरी
कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह के अनुसार 1 अप्रैल 2025 से 14 मार्च 2026 तक 1299 लोगों ने 2.63 करोड़ रुपए कि बिजली चोरी की है, आरोपी के खिलाफ एफआईआर, 2.63 करोड़ जुर्माना


न्यूज विजन। बक्सर
बिजली चोरी रोकने के लिए सख्ती बरतते हुए बिजली कंपनी की ओर से एक साल के भीतर 1299 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में बिजली चोरी के एफआईआर दर्ज कराई गई है। बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह के अनुसार 1 अप्रैल 2025 से 14 मार्च 2026 तक 1299 लोगों ने 2.63 करोड़ रुपए कि बिजली चोरी की है। इन सबों पर 26344229 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने ने बताया कि इन लोगों पर ठोंका फंसा कर बिजली चोरी और मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करने का आरोप है। एक साल के अंदर
कार्रवाई: विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर इन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत बक्सर सेक्शन में सौ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराते हुए 19 लाख 75 हजार 1 सौ 43 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह से दलसागर में 50 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का एफआईआर दर्ज कराते हुए 10 लाख 17 हजार 17 रुपए, चौसा में 40 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराते हुए 4 लाख 4 सौ 95 रुपए का जुर्माना ठोका गया है।
वहीं राजपुर सेक्शन में 85 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए 11 लाख 61 हजार 3 सौ 33 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह से पुरुषोत्तमपुर में 91 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज कराते हुए 21 लाख 69 हजार 2 सौ 22 रुपएका जुर्माना, तियरा में 104 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में 10 लाख 99 हजार 1 सौ 68 रुपए, इटाढ़ी में 104 लोगों पर बिजली चोरी के मामले में 16 लाख 27 हजार 2 सौ 76 रुपए, नावानगर में 127 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में 40 लाख 83 हजार 5 सौ 10 रुपए, केसठ में 91 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में 6 लाख 52 हजार 4 सौ 86 रुपए, चक्की में 102 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में 18 लाख 45 हजार 8 सौ 90 रुपए, रघुनाथपुर में 94 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में 22 लाख 2 हजार 28 रुपए, नया भोजपुर में 71 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में 14 लाख 16 हजार 2 सौ 5 रुपए, ब्रह्मपुर में 70 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में 17 लाख 79 हजार 4 सौ 9 रुपए, सिमरी में 56 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में 17 लाख 33 हजार 2 सौ 14 रुपए और चौगाईं सेक्शन में 114 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराते हुए 31 लाख 81 हजार 7 सौ 57 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस तरह से कुल 1299 लोगों पर बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज कराते हुए 2 करोड़ 63 लाख 44 हजार 2 सौ 29 रुपए का आर्थिक दंड लगाया गया है।





