उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राजीव प्रताप रूढ़ी और मनोज तिवारी ने मिथिलेश तिवारी के पक्ष में किया रोड शो




न्यूज़ विज़न। बक्सर
चुनावी प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी स्टार प्रचारक नेताओं द्वारा बक्सर लोकसभा के लिए एनडीए समर्थित तथा भाजपा के प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के पक्ष को मजबूत बनाने के लिए डुमरांव, बक्सर और रामगढ़ में रोड़ शो किया। जिसमे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री बिहार सरकार सम्राट चौधरी, राजीव प्रताप रूडी सांसद भारत सरकार तथा मनोज तिवारी फिल्म अभिनेता सह सांसद दिल्ली ने भाग लिया।








रोड शो किला मैदान से निकलकर पिपरपाती रोड होते हुए, ठठेरी बाजार, सिंडिकेट होते हुए गोलम्बर तक पहुंच कर समाप्त हो गया। रोड शो में सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों से चल रहे थे। शहर के बीचों बीच रोड शो को देखने के लिए लोगों का हुजूम खड़ा होते देखा गया। बीच-बीच में सड़कों के किनारे खड़ी महिलाओं ने नेताओं पर फूलों की वर्षा कर नेताओं का हौसला अफजाई किया। रोड शो में मिथिलेश तिवारी जिंदाबाद का नारा लगाए जा रहे थे। रोड शो के दौरान फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी को देखने के लिए नौजवानों और महिलाओं की उमड़ी भीड़ को देखते बन रहा था। नेताओं के साथ-साथ चलने वालों में एनडीए घटक के सभी कार्यकर्ता और नेताओं ने भाग लिया।





