OTHERS

आदर्श तुलसीकृत रामायण पूजा का 89 वां वार्षिक महोत्सव में दो गोला रामायण का हुआ आयोजन

गायिका सम्राट निर्मला यादव कुशीनगर उतर प्रदेश और राजमुनि राम गायक सम्राट पलामू झारखंड के बीच हुआ मुकाबला

न्यूज़ विज़न। बक्सर
सोमवार को नगर के गौरीशंकर मंदिर परिसर में आदर्श तुलसीकृत रामायण पूजा का 89 वां वार्षिक महोत्सव मनाया गया। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष जयंत कुमार श्रीवास्तव उर्फ़ सुगनलाल की अध्यक्षता में संस्कृतिक कार्यक्रम के तहत रामायण गायन का आयोजन किया गया।

रामायण का गायन लोकगीत को जिंदा रखा है, ये हमारी संस्कृति और सभ्यता है : अनिल त्रिवेदी

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद् अध्यक्षा कमरून निशा और उद्घाटनकर्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव भोजपुरी साहित्य मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि रामायण का गायन लोकगीत को जिंदा रखा है। ये हमारी संस्कृति और सभ्यता है। शास्त्रों के अनुसार, तुलसीदासजी दिन हो या रात प्रभु राम का भजन हमेशा करते रहते थे। एक रात जब वह भजन करके सो रहे थे, तो उन्हें सपना आया। सपने में भगवान शिव ने उन्हें आदेश दिया कि तुम भगवान राम पर एक महाकाव्य की रचना करो। तुलसीदासजी की तुरंत नींद टूट गई और सामने भगवान शिव और पार्वती को देखा। भगवान शिव ने कहा कि तुम अयोध्या जाकर एक महाकाव्य की रचना करो। तुम जिस महाकाव्य की रचना करोगे, वह सामवेद की तरफ फलवती होगी। कलयुग में भक्तजन इस महाकाव्य को पढ़कर मोक्ष की प्राप्ति करेंगे।

आनेवाले दिनों में नगर का होगा चहुमुखी विकास : कमरून निशा

कार्यक्रम में उपस्थित नप अध्यक्षा ने कहा की शहर का ऐतिहासिक मंदिर और यहाँ का तलाब है जिसका सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास हो चूका है बहुत जल्द कार्य आरम्भ हो जायेगा। वही समिति द्वारा रामायण गायन की इस परम्परा को पिछले 89 वर्षो से कराया जाता रहा है जो काफी सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम में हमारे वार्ड पार्षद चक्रवर्ती जी ने शामिल होने का मौक़ा दिया जिसके लिए धन्यवाद देती हु। वही नगर की विकास के लिए आप सभी उपस्थित लोगो को आश्वस्त करती हूँ की आगे आने वाले दिनों में काफी बदलाव आएगा।

धर्मिक दृष्टिकोण से काफी अहम् है गौरीशंकर मंदिर : राजेश यादव

वही समाजसेवी सह पूर्व वार्ड पार्षद राजेश यादव ने कहा की सोहनीपट्टी सहित मंदिर परिसर के विकास और सौंदर्यीकरण के साथ यहाँ आयोजित होनेवाले धर्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा हर कार्यक्रम में सदैव उपस्थित रहता हूँ और सहयोग करते है आगे भी करते रहेंगे। ये मंदिर हमारे क्षेत्र की शान है। जहा भागवन शिव और पार्वती की ंप्रतिमा स्थापित है।

प्रत्येक वर्ष आयोजित होता है मुकाबला

गौरी शंकर मंदिर परिसर में छठ के अगले दिन हर वर्ष रामायण गायन का शानदार मुकाबला का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती चौधरी ने किया। कार्यक्रम आरंभ होने के पूर्व समिति के सदस्य सुजीत कुमार सिन्हा और मिंटू पांडेय द्वारा आए अतिथियों का माला व पगड़ी बांध कर स्वागत किया गया। जिसके पश्चात रामायण गायिका सम्राट निर्मला यादव कुशीनगर उतर प्रदेश और राजमुनि राम गायक सम्राट पलामू झारखंड के बीच मुकाबला आरंभ हुआ को सारी रात चला।

मौके पर मौजूद रहे महत्वपूर्ण स्थानीय लोग

कार्यक्रम में पूर्व नप उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद बबन सिंह, नप सभापति प्रतिनिधि नियामतुल्ला फरीदी ने भी सम्बोधित किया। वही कार्यक्रम को सफल बनाने में रणजीत कुमार पाठक, प्रेम कुमार खरवार, रविंद्र कुमार पाठक, बलेश्वर चौधरी, मोहन ठाकुर, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, राधा मोहन शर्मा, गुरु लाल, अभिषेक पांडेय, युवराज त्रिवेदी, श्रीधर तिवारी, ईशान, अभिषेक वर्मा, राजेश महाराज, मुन्ना पाठक, बमबम पाठक, बालेश्वर चौधरी, टुनटुन उपाध्याय, इत्यादि सैकडों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button