OTHERS
अधिवक्ता मनमोहन कृष्णा कुमार का निधन, सोमवार को व्यव्हार न्यायलय में नो वर्क




न्यूज़ विज़न। बक्सर
व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता मनमोहन कृष्णा कुमार के निधन हो जाने पर सोमवार 20 मई को कोर्ट में नो-वर्क रहेगा। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे। जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव विन्देश्वरी प्रसाद पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय ने बताया कि मनमोहन कृष्णा कुमार महिला के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता काफी मिलनसार स्वभाव के थे।







उन्होंने बताया की वर्ष 2000 में व्यव्हार न्यायलय में रजिस्ट्रेशन करा कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की थी। मनमोहन कृष्ण कुमार अपने पीछे पत्नी के साथ ही एक पुत्र तथा एक पुत्री को छोड़ चले गए। लम्बे समय से बीमार थे उनका इलाज लखनऊ के निजी हॉस्पिटल में चल रहा था।


