ACCIDENT

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

न्यूज विजन । बक्सर
औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलंबर के पास मंगलवार को दोपहर बाद अज्ञात वाहन के धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक लालबहादूर राम 70 वर्ष औद्योगिक थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव का रहने वाला था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वह मंगलवार को किसी काम से बक्सर आया था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने गोलंबर के पास उसे धक्का मार दिया। टक्कर जोरदार थी तथा उसे गंभीर चोटें आई थी। जिससे मौके पर मौत हो गई। घटना शाम करीब 3.30 की बताई जा रही है। हालांकि उसे टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहंुच शव को कब्जे में ले कागजी कार्रवाई में जुट गई। वही इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच शव से लिपट विलाप करने लगे। औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वृद्ध को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button