महिला का सिर कटा मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
राजपुर के संगराव गांव के पास नहर में ग्रामीणों ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना




न्यूज विजन । बक्सर
राजपुर थाना क्षेत्र के सगरांव गांव के समीप स्थित नहर में शनिवार को एक महिला का शव मिला। ग्रामीणों ने शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक महिला के पहचान का प्रयास कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह सगरांव गांव के किसान खेत के तरफ़ जा रहे थे। उसी दौरान नहर में महिला का सिर कटा शव देखा गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि रोहतास जिले के दिनारा क्षेत्र से यह शव नहर में बहते हुए आया है। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि शव की पहचान नही हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत तीन से चार दिन पहले हो चुकी है। साक्ष्य मिटाने की नीयत से सिर काट शव को नहर में बहा दिया गया होगा।बीते 8 अगस्त को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भभुअर गांव के समीप नहर से भी बोरे में बंद एक 30 वर्षीय महिला का शव मिला था। राजपुर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के पहचान को लेकर प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।









