CRIME

सदर अस्पताल में नवविवाहिता की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा किया सड़क जाम 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

गुरुवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक नवविवाहित महिला की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर अस्पताल में बवाल काटा जिसके बाद बक्सर चौसा मुख्य मार्ग पर  आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है की इमरजेंसी वार्ड में कोई डॉक्टर नहीं था। और ओपीडी में दिखाने के लिए पहले पुर्जा कटवाने की बात कही गयी जहां लम्बी कतार लगी हुयी थी।

 

 

घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया की नया बाजार के रहने वाले विजेंद्र केसरी की पुत्री रिचा कुमारी जिसका विवाह लगभग तीन माह पूर्व रोहतास जिले के कोआथ में हुआ था। कुछ दिन पूर्व मायके आयी हुयी थी जहा गुरुवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे खाना खाने के बाद पेट में दर्द और उल्टी आने लगा। जिसके बाद तुरंत हम लोग लेकर सदर अस्पताल में पहुंचे। सदर अस्पताल में पहुंचने पर इमरजेंसी वार्ड में कोई डॉक्टर नहीं था कम्पाउंडर और मौजूद नर्स द्वारा ऑक्सीजन लगाया गया। वही बीपी लेने की कोशिश की गयी लेकिन बीपी मशीन ख़राब होने की वजह से पता नहीं चल पाया। तुरंत ओपीडी वार्ड में बैठे डॉक्टर से देखने के लिए रिकवेस्ट किये जाने पर कहा गया की पहले पुर्जा बनवाइए उसके बाद देखा जायेगा।  पुर्जा कटवाने के लिए लम्बी कतार होने के चलते एक व्यक्ति  लगाकर पुनः डॉक्टर से रिकवेस्ट किया गया तो बोले की मरीज को लेकर आइये। बार बार कहा गया की मरीज को ऑक्सीजन लगा हुआ है बावजूद बोले की लेकर आइए मजबूरन मरीज का ऑक्सीजन  निकालकर डॉक्टर को दिखाने ले गए जहां देखने के बाद कुछ डॉक्टर द्वारा जांच बाहर करवाने के लिए बोला गया। जहां मौजूद एक व्यक्ति द्वारा बहार पैथोलेब में जांच के लिए ले गया।

इधर ऑक्सीजन निकालने के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी थी। पुनः इमरजेंसी वार्ड में लेकर ऑक्सीजन लगाया गया लेकिन शरीर ठंडा होने लगा और लगभग डेढ़ बजे के आसपास मरीज की मौत हो गयी। मरीज की मौत होने के बाद डॉक्टर आये और मरीज को देख रहे थे . जिसपर परिजनों द्वारा बवाल शुरू कर दिया गया  सके बाद नया बाजार के सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष पहुंच डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर हंगामा करने लगे। देखते ही देखते अस्पताल गेट पर बक्सर चौसा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया। जाम की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य और बीडीओ रोहित कुमार ने पहुंचकर परिजनों को समझा बुझा कर जाम को हटाया गया।

इस सम्बन्ध में सिविल सर्जन सुरेश चंद्र सिन्हा ने कहा की अस्पताल में मौजूद चिकित्सक द्वारा मरीज को देखा गया। और इलाज किया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने के साथ ही मरीज की स्थिति गंभीर थी और डॉक्टर द्वारा अपने तरफ से भरपूर प्रयास किया गया। परिजन जो भी आरोप लगा रहे है बेबुनियाद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button