OTHERS

शहादत दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन 

भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिला के कांग्रेस पार्टी के द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन के महान योद्धा वीर भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहादत दिवस पर शहर के मुनीम चौक भगत सिंह पार्क में भगत सिंह के आदमकद  प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन शहीदों को याद किया गया। माल्यार्पण करते हुए पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे ने कहा इन शहीदों के बदौलत ही आजाद भारत का नया इतिहास लिखा गया आज आजादी के श्वास हर बच्चा ले रहा है आज जरूरत है उन बच्चों को भगत सिंह की शहादत से सबक लेकर भारत में उनके सपनों को साकार करें।

 

कांग्रेस नेता बजरंगी मिश्रा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में इन शहीदों के द्वारा जो कुर्बानी दी गई उसी कुर्बानी के बदौलत देश आजाद हुआ। शाहाबाद भोजपुरिया गौरव सम्मान समिति के अध्यक्ष श्री कृष्णा चौबे ने कहा कि आजाद भारत में उन शहीदों के सपनों को सफर करना हर भारतीयों का कर्तव्य बनता है वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने कहा की हम उन वीर सपूतों के औलाद हैं जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर देश को आजाद कराया। आज लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन जुमला जुमला बाजो  के कार्यों के पर्दाफाश कर हम भारत में लोकतंत्र की रक्षा करेंगे l माल्यार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष धनजी पांडे, चौसा प्रखंड अध्यक्ष राजा रमन पांडे, भरत चौधरी, राजू गुप्ता, राजेश गुप्ता, रामधन यादव, रामस्वरूप अग्रवाल, अनु पांडे, रानू सिंह, रमाकांत चौबे, राम प्रसाद द्विवेदी आदि अनेक जन शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button