रघुनाथपुर गांव में जमीनी विवाद में चली गोली, दो हिरासत में




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में रविवार की सुबह जमीनी विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष द्वारा दहशत मचाने के लिए हवाई फायरिंग की गई। जिससे मौके पर भगदड मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।








घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर में एक कट्ठा के एक भूखंड पर विजय उपाध्याय व चंद्रशेखर पाठक के बीच विवाद चल रहा था। पिछले एक सप्ताह से इस मामले में कई बार पंचायती भी हुई थी। रविवार को विजय उपाध्याय के पक्ष के लोग उक्त भूखंड पर मकान बनवा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब दस बजे दूसरे पक्ष द्वारा वहां पहुंच फायरिंग किया गया। सूत्रों की मानें तो लाइसेंसी बंदूक से तीन राउंड फायर किया गया है। जिसके बाद वहा भगदड़ गई। वही पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में विजय उपाध्याय के बयान पर करीब आधा दर्जन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है।





