OTHERS

भाजपा स्वच्छता अभियान विभाग के प्रदेश संयोजक बने विंध्याचल पाठक 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के भाजपा के वरिष्ठ नेता विंध्याचल पाठक को राज्य में स्वच्छता अभियान में बेहतर कार्य को देखते हुए पार्टी द्वारा बार फिर भाजपा स्वच्छता अभियान विभाग का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। प्रदेश कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार बक्सर निवासी विंध्याचल पाठक को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश स्वच्छता विभाग का संयोजक बनाया गया तथा बक्सर के ही सुशील कुमार राय को सह संयोजक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त पटना निवासी प्रदीप यादव, रंजन श्रीवास्तव तथा भोजपुर निवासी राजेश कुमार उर्फ मंटू सिंह भी सह संयोजक बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य पदाधिकारियों के नाम भी प्रदेश कार्यालय से जारी सूची में दिए गए हैं।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए विंध्याचल पाठक ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उसका बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे, साथ ही अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने के लिए पूरे मनोयोग से प्रयास करेंगे। इतना ही नहीं भाजपा के मिशन “अबकी बार 400 पार” को साकार करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। जिले के दोनों पदाधिकारी के साथ-साथ पूरी टीम को भाजपा नेता अविरल शाश्वत, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार तिवारी भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कंचन देवी समेत तमाम लोगों ने बधाई दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button