पर्व त्योहारों में शिक्षा विभाग की छुट्टियों में कटौती का विरोध करते हुए भाजपा ने नीतीश कुमार का पुतला फुंका




न्यूज विजन । बक्सर
शनिवार को बिहार सरकार की हिन्दु संस्कृति, हिन्दुओं के पर्व त्यौहारों पर शिक्षण संस्थानों के छुट्टियों में कटौती के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने विरोध जताया है और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका है। बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने हिन्दुओं के आस्थाओं, हिन्दुओं की भावनाओं तथा शिक्षण संस्थानों एवं बच्चों की भावनाओं पर चोट किया किया है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह के नेतृत्व में सुबे के मुखिया की इस तुगलकी फरमान जारी करने पर किला मैदान से भाजपा के एक जथ्थे के साथ नीतीश कुमार मुर्दाबाद, नीतीश कुमार स्तिफा दो नारों के साथ वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचकर नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने बताया कि जब तक इस तुगलकी फरमान को बिहार सरकार वापस नही ले लेती है तब तक हिन्दुओं की धर्म की रक्षा हेतु इस आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी अनवरत जारी रखेगी।
भाजपा के जथ्थे में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सह लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, अनिल पांडे, मनोज पाण्डेय, संत कुमार सिंह, रानी चौबे, पूनम रविदास, धनंजय राय, मिठाई सिंह, श्रीमन्नारायण तिवारी, राजू सिंह, रमेश वर्मा, अजय वर्मा, सुनील सिंह, सुनील कुमार, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता ने भाग लिया।









