नहीं रहे ग्रामीण इतिहास कार्यशाला से जुड़े बुद्धिजीवी कृष्णानंद चौबे




न्यूज़ विज़न। बक्सर
ग्रामीण इतिहास को लेकर कार्य कर रही चर्चित संस्था क्रिएटिव हिस्ट्री की बक्सर कार्यशाला से जुड़े अहिरौली निवासी ग्रामीण बुद्धिजीवी कृष्णानंद चौबे का बुधवार की सुबह हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। वह बक्सर ग्रामीण इतिहास कार्यशाला से 2010 से जुड़े थे तथा जिस गांव में भी कार्यशाला होती उसमें शामिल रहते थे। चाहे वह 1764 के बक्सर युद्ध के लिए मशहूर गांव कथकौली हो या 1538 के चौसा युद्ध के लिए चौसा।








ज्ञातव्य हो कि क्रिएटिव हिस्ट्री द्वारा ग्रामीण इतिहास पर तैयार हो रही पुस्तक के पहले खंड ग्रामीण इतिहास खंड 1। में बक्सर क्षेत्र के ग्रामीण इतिहास के सांस्कृतिक संदर्भ पर उनका भी लेख शामिल है। जिसका संपदान लेखक देवेंद्र चौबे, इतिहासकार दीपक कुमार राय एवं रश्मि चौधरी कर रही है और प्रकाशन कर रहे है, दिल्ली के प्रसिद्ध प्रकाशक प्रकाशन संस्थान। उनके निधन से जिला में ग्रामीण इतिहास से जुड़े लोगों में काफी उदासी है और शोक में डूबे हुए है।



