ACCIDENT

जिले में अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत

दोनों हादसे ट्रक से धक्का लगने से हुयी है 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले में बीती रात दो नगर और औद्योगिक थाना क्षेत्र में दो युवक असमय मृत्यु के गोद में समा गए। दोनों घटनाएं ट्रक से धक्का लगने के कारण हुई है। पहली घटना नगर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर किला मैदान के पास मुख्य सड़क की बताई जा रही है जहाँ दाह संस्कार में शामिल होने आए युवक को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी 65 रजिस्ट्रेशन नंबर की लोडेड ट्रक ने अनियंत्रित होकर पहले गुमटी नुमा दुकान को उड़ाया, फिर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के मृतक विक्की ठाकुर(उम्र 30 वर्ष) को टक्कर मार दिया। इस घटना में विक्की गम्भीर रूप से घायल हुआ जिसके बाद स्थानीय पुलिस के द्वारा उसे सदर अस्पताल में ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को ट्रक सहित शहर के गोलंबर से दबोच लिया है।

वही दूसरी घटना औधोगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर के समीप यादव लाइन होटल के समीप हुयी जहाँ NH 922 पर तेज रफ्तार ट्रक ने नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस मोहल्ला निवासी नारायण दुबे(उम्र 35 वर्ष) को  टक्कर मार दिया। इस घटना में घायल नारायण दुबे को अस्पताल पहुँचाया गया लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों घटनाएं देर रात तकरीबन 9  से 11 बजे के आसपास बताई जा रही है। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुराना सदर अस्पताल भेज कर जाँच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button